बिहार

जहानाबाद मंडल कारा का आधी रात औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा रुख

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) बीती मध्य रात्रि को जहानाबाद के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार के सभी वार्डों, सेल और संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली। निरीक्षण के क्रम में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा भोजन की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही जेल परिसर और मेस में स्वच्छता मानकों को हर हाल में बनाए रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखने तथा कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और हमेशा सतर्क रहने को कहा गया। इसके साथ ही कारागार के भीतर अनुशासन बनाए रखने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: