बिहार

शराबबंदी बयान पर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने उपेन्द्र कुशवाहा को लिखा पत्र

फुलवारीशरीफ, अजीत। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद के बयान से नाराज होकर सरदार पटेल दशरथ मांझी स्मृति एवं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक शोध अभियान के संयोजक नागेश्वर सिंह स्वराज ने पार्टी अध्यक्ष व सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है।

पत्र में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू शराबबंदी कानून केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि समाज सुधार, महिला सशक्तिकरण और परिवार सुरक्षा से जुड़ा अहम कदम है, जिससे लाखों परिवारों को लाभ मिला है. उन्होंने विधायक के बयान को जनभावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। संगठन ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि इस मामले पर संज्ञान लेकर ऐसे बयानों पर रोक लगाई जाए, ताकि समाज में भ्रम और असंतोष की स्थिति न बने. वहीं पार्टी ने भी स्पष्ट किया है कि यह बयान व्यक्तिगत राय है।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: