बिहार

बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान : प्लेसमेंट और NBA एक्रेडिटेशन पर सरकार का फोकस

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के दृढ़ संकल्प के साथ, माननीय उप मुख्यमंत्री सह विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना, शिक्षकों की नियुक्ति, तारामंडल एवं साइंस सिटी की प्रगति तथा नवाचार से जुड़ी गतिविधियों की बिंदुवार और गहन समीक्षा की।

एक्रेडिटेशन और शिक्षा की गुणवत्ता पर ‘मिशन मोड’ में कार्य

राज्य के अभियंत्रण (इंजीनियरिंग) महाविद्यालयों की रैंकिंग पर विशेष बल देते हुए माननीय उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभिन्न संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा और आधारभूत संरचनाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि NBA जैसी संस्थाओं से एक्रेडिटेशन (मान्यता) प्राप्त करने की दिशा में ‘मिशन मोड’ में काम हो। जिन संस्थानों ने अब तक एक्रेडिटेशन के लिए क्लेम नहीं किया है, उनका विस्तृत ब्यौरा तलब किया जाए । विभाग में इसके लिए एक सेल का गठन करते हुए एक नोडल पदाधिकारी नामित किया जाए ।

सभी अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में बेहतर प्लेसमेंट पर बल

माननीय उप मुख्यमंत्री ने बल दिया गया की सभी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्लेसमेंट के अवसर समान रूप से सृजित किया जाए । साथ ही प्लेसमेंट के लिए विभिन संस्थानों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित किया जाय । उन्होंने इन संस्थाओं को एक ‘कंसिस्टेंट एप्रोच’ के साथ काम करने की सलाह दी।

Advertisements
Ad 1

तारामंडल में नवाचार और वैज्ञानिक जागरूकता

विज्ञान और तकनीकी खोजों को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से, माननीय उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग अन्तर्गत BIRSAC द्वारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद से आवश्यक समन्वय स्थापित कर ‘नाइट स्काई एटलस’ जैसी नवीनतम तकनीक राज्य के विकासात्मक कार्यों के लिए उपयोग किया जाय ।

यंग प्रोफेशनल्स’ की होगी नियुक्ति

बैठक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मानसिक और समग्र विकास पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाए और उनके अभिभावकों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर विभाग तत्परता से कार्य करे। समीक्षा के क्रम में, विभाग के निदेशक श्री अहमद महमूद ने जानकारी दी कि विभाग शैक्षणिक संस्थानों की कार्यक्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ‘यंग प्रोफेशनल्स’ की नियुक्ति की दिशा में कार्य कर रहा है। इस समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी (संयुक्त सचिव) श्री संजय कुमार, संयुक्त सचिव श्री कुमार सिद्धार्थ, संयुक्त निदेशक श्री मंजीत कुमार, सचिव SBTE श्री चंद्रशेखर सिंह, परियोजना निदेशक BCST श्री अनंत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, मोनिका ठाकुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ईख आयुक्त की अध्यक्षता में गन्ना परामर्शदात्री समिति गठित

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

भाजपा यह बताये की लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कितनी महिलाओं को टिकट दिया : राजद

error: