बिहार

मध्य विद्यालय नरपतगंज में शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। आदर्श मध्य विद्यालय नरपतगंज के प्रांगण में शनिवार को शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन डीपीओ सह प्रभारी बीइओ रोहित चौरसिया की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में मौजूद नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों के साथ बातचीत की गई । वहीं बैठक में शिक्षा को बेहतर बनाने तथा मध्यान भोजन को सही तरीके से बच्चों के बीच परोसने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान आयरन फोलिक एसिड एल्बेंडाजोल बच्चों को विद्यालय में खिलाने के बारे में जानकारी दी गई। हेल्थ डाटा एंट्री शिक्षक कोष में प्रत्येक माह 10 तारीख तक एंट्री करने का भी निर्देश दिया गया।

Advertisements
Ad 1

ई शिक्षा कोष में प्रत्येक दिन 2 बजे तक मध्यान भोजन का डाटा एंट्री करने के निर्देश साथ ई शिक्षा कोष में नामांकन अपडेट करने तथा शिक्षकों का उपस्थिति ससमय दर्ज करने के निर्देश के साथ कई तरह के आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपस्थित प्रधानाध्यापकों के द्वारा भी विद्यालय की कई समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया । बैठक में मध्यान भोजन प्रभारी मनोज कुमार भारतीय, प्रधानाध्यापक, अवधेश कुमार , अर्चना कुमारी, कपिल कुमार ,रामचंद्र यादव ,रामानंद पासवान , विनोद कुमार,विजय कुमार , मृत्युंजय कुमार के अलावी विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

Related posts

भीषण गर्मी से त्रस्त जनजीवन के लिए शीतल अमृतधारा का स्थाई रूप से व्यवस्था

राम मंदिर आस्था का प्रतीक, चंदा मामले में कोई दोषी नहीं बचेगा : संजय सरावगी

एम्स पटना में एनबीईएमएस का राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम संपन्न

error: