बिहार

इस्लामिया बी.एड. कॉलेज में व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक गेस्ट लेक्चर शिक्षक प्रशिक्षुओं ने उत्साह से लिया भाग

फुलवारीशरीफ, अजित। इस्लामिया बी.एड. कॉलेज में आज व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष गेस्ट लेक्चर का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के दोनों सत्रों के शिक्षक प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सत्र का शुभारंभ प्राचार्य श्री आर. के. अरुण द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह को पौधा भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम के विशेष वक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व डीन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना रहे. उन्होंने “पर्सनैलिटी डेवलपमेंट” विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों को विस्तार से समझाया. डॉ. सिंह ने कहा कि एक शिक्षक का व्यक्तित्व उसकी कार्यकुशलता और शैक्षिक उपलब्धियों का आधार होता है. उन्होंने आत्मविश्वास, प्रभावी संप्रेषण कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण को एक आदर्श शिक्षक के मूल तत्व बताया।

Advertisements
Ad 1

कॉलेज के प्राचार्य आर. के. अरुण ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक और प्रेरणादायक सत्र शिक्षकों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर डॉ. मंजुला और समन्वयक डॉ. अली इमाम ने भी अपना मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कॉलेज में गुणवत्ता सुधार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन ने मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी व ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित करने की घोषणा की।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: