बिहार

टीबी मुक्त भारत अभियान : पूर्णिया जिले में 216 प्रतिशत लोगों को किया गया टीबी स्क्रीनिंग

पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान द्वारा ग्रसित मरीजों को स्वस्थ्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्क्रीनिंग अभियान चलते हुए ग्रसित मरीजों की पहचान कर आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान को और अधिक बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

इस अभियान में सभी सीएचओ, एएनएम, एसटीएस, एसटीएलएस, बीएचएम, बीसीएम और जिला स्वास्थ्य समिति की पूरी टीम लगाई गई है। इसके परिणाम स्वरूप पूर्णिया जिले में 02 जुलाई से 31 जुलाई तक 03 लाख 03 हजार 668 टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ साथ जिले में टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान के लिए 11 हजार 073 एक्स-रे जांच, 06 हजार 762 नाट जांच, 544 अन्य बीमारी में टीबी ग्रसित होने की जांच और 01 हजार 460 टीबीटी जांच सुनिश्चित किया गया है। इसके बाद ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान करते हुए स्वस्थ्य किया जा रहा है।

जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा लगातार मोनिटरिंग :

जिले के सभी प्रखंडों में टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान के लिए लगातार स्क्रीनिंग किया जा रहा है। जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ तनवीर हैदर द्वारा लगातार कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रसित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा जिस दौरान ग्रसित पाए जा रहे मरीजों को तत्काल मेडिसिन दिया जा रहा है। इसके साथ साथ गंभीर मरीजों को लगातार भोजन करने के लिए निक्षय मित्रों के माध्यम से फूड बास्केट्स का भी वितरण किया जा रहा है।

जुलाई महीने में पूर्णिया जिले में निक्षय मित्रों द्वारा टीबी ग्रसित मरीजों को 501 फूड बास्केट्स का वितरण किया गया है। इसमें निक्षय मित्रों द्वारा अपने क्षमता के अनुसार चिन्हित टीबी ग्रसित मरीजों को अस्पताल से आवश्यक उपचार कराने के बाद भोजन भी दिया जा रहा है। जिले में 30 दिनों में टीबी ग्रसित मरीजों की पहचान करते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में पूर्णिया जिला द्वारा 216 प्रतिशत अधिक उपलब्धि हासिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी अंशुल कुमार और सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देश के आधार पर लगातार टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाते हुए ग्रसित मरीजों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे पूर्णिया जिला टीबी मुक्त हो सकता है।

Related posts

70वीं BPSC रद्द करने और TRE 4.0 में एकल परीक्षा की मांग, छात्रों ने किया CM आवास मार्च

आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर पटना नगर निगम के नोटिस पर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

स्कूल की छात्राओं ने चौक थाना के पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

error: