बिहार

बिहार के आठ करोड़ 71 लाख प्रति व्यक्ति को सात माह तक 5 किलो अनाज देने का लक्ष्य : सुशील मोदी

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार पूर्व उपमुख्य मंत्री शुशील कुमार मोदी ने पटना सिटी का दौरा कर मालसलामी क्षेत्र के नगला इलाके में पहुँचे, जहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के 71वें जन्म दिन के पखवाड़ा पर मालसलामी व्यापार प्रकोष्ट की ओर से नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन पर केक काट कर जन्म दिन की बधाई दी। साथ ही हजारो लोगो के बीच 5 किलो के अनाज का थैला वितरण किया गया। इस मौके पर शुशील मोदी ने बताया कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बिहार के आठ करोड़ 71 लाख प्रति व्यक्ति को सात माह तक 5 किलो अनाज देने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत बिहार के सभी जिला और प्रखंड स्तर पर अनाज का वितरण किया जा रही है। वही जातीय जनगणना पर उनका कहना था कि केंद्र सरकार के द्वारा जातीय जनगणना कराना असंभव है। राज्य की सरकार अगर जातीय जनगणना कराना चाहती है तो करा सकती है,इसके लिए सभी राज्य की सरकार स्वतंत्र है। वही केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जातीय जनगणना कराने में असमर्थता जताते हुए जो हलफ नामा दिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला में अगर केंद्र सरकार के द्वारा कराए जाने की बात आएगी तो केन्द्र सरकार को किसी तरह से जातीय जनगणना कराना पड़ेगा।

Related posts

पटना से अरवल-जहानाबाद और बिहारशरीफ तक बनेगी फोरलेन सड़क, सांसद सुरेंद्र यादव ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो पर वैशाली SSP का बड़ा एक्शन, महिला दरोगा नेहा सिन्हा निलंबित

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग