बिहार

नुक्कड़ नाटक के जरिए सूत्रधार के कलाकारों ने ध्वनि एवं वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को किया जागरूक

फुलवारी शरीफ,अजीत। दीपावली के अवसर पर पटाखों के उपयोग से ध्वनि एवं वायु प्रदूषण की आशंका बनी रहती है इस परिदृश्य में जन सामान्य को ध्वनि वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के मकसद से बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सौजन्य से बिहार की चर्चित नाट्य संस्था “सूत्रधार” द्वारा आज दूसरे दिन मंगलवार को दिल्ली रिपब्लिक स्कूल,फुलवारी शरीफ, इस्लामिया मिडिल/हाई प्लस टू स्कूल,फुलवारी शरीफ, खोजा इमली सहित अन्य जगहों पर नुक्कड़ नाटक ” जान है तो जहान है” का प्रदर्शन कर दीपावली पर पटाखों का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ रंगकर्मी, बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग से रंगमंच के क्षेत्र में भिखारी ठाकुर सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित एवं सूत्रधार के महासचिव नवाब आलम, अधिवक्ता द्वारा लिखित एवं नीरज कुमार द्वारा निर्देशित नाटक में कलाकारों ने लोगों से दीपावली और छठ में पटाखे नहीं जलाने का आग्रह किया. कलाकारों ने पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया. नाटक में यह भी बताया गया कि पटना शहर में किसी भी तरह के पटाखे छोड़ने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है अगर ऐसा करते हैं तो दंड के भागी होंगे .

Advertisements
Ad 1

नाटक में नीरज कुमार, रत्नेश कुमार, शशि भूषण, रौनी कुमार, प्रभु, दिव्या सिंह आदि की सहभागिता रही.
मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी विनोद शंकर मिश्र,कृष्ण कुमार, दिल्ली रिपब्लिक स्कूल के निदेशक विजय विकास, प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद, इस्लामिया मिडिल/हाई प्लस टू स्कूल,फुलवारी शरीफ की प्राचार्या डॉ फरहा दीबा, निसार अहमद,नईमुद्दीन सबा, खालिद अशरफ ने अपने संबोधन में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद,पटना और सूत्रधार के प्रयास की सराहना की. इस पूरे अभियान में पर्षद प्रतिनिधि रविंद्र यादव भी मौजूद थे।

Related posts

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

आधी रात शांतिपूर्ण होलिका दहन, सुरक्षा में दिखी प्रशासन की पूरी मुस्तैदी

error: