बिहार

महावीर कैंसर संस्थान पटना में फेफड़े के कैंसर का सफलतापूर्वक जटिल ऑपरेशन

फुलवारीशरीफ, अजीत यादव। पटना के महावीर कैंसर संस्थान में एक 72 वर्षीय वृद्ध महिला का फेफड़ों के कैंसर का जटिल ऑपरेशन करके जान बचाई गई . अब मैरिज बिल्कुल स्वस्थ है. इस जटिल ऑपरेशन के लिए महावीर कैंसर संस्थान के विशेषज्ञ कैंसर स्पेशलिस्ट चिकित्सक नसों और कर्मियों को महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक दो एल बी सिंह ने बधाई दिये.

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एलबी सिंह ने बताया मधुबनी जिला के ग्राम दुधैला के निवासी 72 वर्षीय सीता देवी पति वासुदेव नारायण सिंह बाएं फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थी. शुरूआत में बीमारी स्थानीय स्तर पर तृतीय स्टेज में विकसित हुई थी. इसमें मीडियास्टिनल प्लूरा और मल्टीपल मीडियास्टिनल लिम्फैडेनोपैथी शामिल थी. शुरूआत में उसे डा० मनीषा सिंह, चिकित्सा निदेशक एवं विभागाध्यक्ष, किमोथेरेपी की देख-रेख में तीन साइकिल किमोथेरेपी से उनका इलाज किया गया.

Advertisements
Ad 1

किमोथेरेपी देने के बाद रोग ने आंशिक रूप से प्रतिक्रिया दी.फिर मरीज का ऑपरेशन सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डा० नवीन कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया. ट्यूमर बायें फेफड़े के नीचले लोब में इन्फीरियर पल्मोनरी भेन को पकड़े हुये था.जिसे निकालना अपने आप में एक चैलेंज तो था ही. ऑपरेशन प्रक्रिया भी काफी जटिल थी. जिसे काफी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया.निचले लोबेक्टॉमी के साथ बाएं मीडियास्टिनल लिम्फैडेनेक्टॉमी सर्जरी किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी बहुत अच्छी तरह से हुई. पोस्ट ऑपरेटिव बायोप्सी में नकारात्मक मार्जिन के साथ रेसिड्डुयल डिजीज था.ऑपरेशन के बाद मरीज को पुनः किमोथेरेपी दी गयी .मरीज की स्थिति अब बहुत अच्छी है.मरीज अपना दैनिक कार्य नियमित रूप से कर रही है.

संस्थान की चिकित्सा निदेशक डा० मनीषा सिंह ने कहा कि फेफड़े का कैंसर पूरी दूनिया में सबसे घातक बीमारियों में से एक है.समय रहते इसका इलाज करवाना अति आवश्यक है. महावीर कैंसर संस्थान देश का एक अग्रणी संस्थान है, जहां हम नियमित रूप से वक्ष कैंसर के मामलों की जांच कर रहे हैं, जो तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: