बिहार

तख्त श्री पटना साहिब में गुरमत वर्कशाप का सफल आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 27 मई तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब कमेटी एवम धर्म प्रचार के द्वारा तख्त साहिब में प्रिंसीपल सुखवंत सिंह बाबा सुच्चा सिंह गुरमत संगीत अकादमी एवं सुर अभ्यास केन्द्र जंडियाला अमृतसर के विषेश सहयोग से 3 दिवसीय गुरमत वर्कशाप का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें प्रिंसीपल सुखवंत सिंह ने पहुंचकर गुरमत और कीर्तन पर आधारित वर्कशाप ली जिसमें तख्त पटना साहिब के कीर्तनी जत्थों के इलावा युवाओं और बच्चो ने भी हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम को करवाने का श्रेय तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, धर्म प्रचार चेयरमैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह को जाता है। इस सारी आयोजन की देख रेख पूर्वी भारत के अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा और उनकी टीम के द्वारा की गई । सूरज सिंह नलवा ने बताया कि पिछले लम्बे से तख्त साहिब कमेटी के प्रबंधकों के द्वारा प्रिंसिपल सुखवंत सिंह से अपील की जा रही थी कि तख्त साहिब में आकर गुरमत और कीर्तन पर आधारित वर्कशाप लगाई जाए ताकि जो सिख बच्चे कीर्तन सीखने के इच्छुक हैं

Advertisements
Ad 1

उन्हें कीर्तन सिखलाई की शिक्षा दी जाए और उन्हे इसी के चलते प्रिंसीपल सुखवंत सिंह जी ने अपने साथियों के साथ आकर 3 दिन की वर्कशाप तख्त पटना साहिब के रागी जत्थों और आस पास के सिख युवाआंे की ली और इसका पूर्ण लाभ लिया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे भी प्रयास किए जा रहे हैं कि स्थाई तौर पर एक गुरमत सिखलाई केन्द्र तख्त पटना साहिब में खोला जाए इसके लिए शिरोमणि कमेटी से पत्राचार किया जा रहा है ताकि पटना साहिब सहित पूर्वी भारत के अन्य शहरों के बच्चो गुरबाणी कीर्तन की जानकारी हो सके ।

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह, ज्ञानी दलीप सिंह एडिशनल हेड ग्रंथि और ऑफिस स्टाफ का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने गुरमत वर्कशाप को सफल बनाने में पूर्ण योगदान किया गया।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: