पटना, न्यूज क्राइम 24। स्टंट का क्रेज नौजवानों में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आम बात हो गया हैं। हालांकि ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही हैं। लेकिन इसके बाबजूद भी इस तरह का स्टंट रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। राजधानी पटना में आए दिन सड़कों पर स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
ऐसे में एक ताज़ा वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ हैं जिसमे हाथों में हथियार लहराते एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार दिख रहे हैं, पीछे बैठा दूसरा युवक हथियार को लहराता हुआ वीडियो बनवा रहा हैं। हालांकि लड़का कौन है और यह हथियार असली है या नकली यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान मे आया हैं और बाइक की चालान भी काटी गई है। छानबीन की जा रही है जल्द ही यह दोनों पकड़े जायेंगे।
