बिहार

शोर मुक्त अध्ययन अभियान के तहत छात्रों को किया गया जागरूक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशानुसार बिहार के वरिष्ठ अधिवक्ता के नेतृत्व में लहसुना थाना अंतर्गत विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में “शोर मुक्त अध्ययन” (Noise Free Education) के संदेश का प्रसार किया गया। अभियान के तहत छात्रों को ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में स्कूलों और कॉलेजों की संख्या में वृद्धि पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि अधिक से अधिक शिक्षण संस्थानों तक यह अभियान पहुँचाया जाएगा, ताकि शिक्षा के वातावरण को शांत और अध्ययन के अनुकूल बनाया जा सके। लहसुना थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने कहा कि शोर मुक्त वातावरण न केवल अध्ययन में एकाग्रता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

Related posts

एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

error: