बिहार

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

पटना, सुनील कुमार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बुद्ध मार्ग स्थित ताज होटल में बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को किया गया है, जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में कैंसर के निदान, उपचार और रोगियों के नवीनतम सेवाओं के संबंध में मंथन किया जायेगा। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा, डॉ० ए०ए० हई, डॉ० अभिषेक आनंद सहित अन्य चिकित्सकगण एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद