बिहार

कोचिंग जाने के लिए घर से निकला छात्र लापता, परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी की सूचना

पटना, अजीत। बेऊर थाना क्षेत्र के चिलबिल्ली निवासी 17 वर्षीय छात्र अविनाश कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. छात्र के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद परिजनों ने बेऊर थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

परिजनों के अनुसार अविनाश कुमार, शंभु रविदास का पुत्र है. वह 4 अगस्त की शाम करीब चार बजे बधमपुर स्थित सीमा निकेतन कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. चिंता होने पर परिजनों ने कोचिंग संचालक दीपक कुमार से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि अविनाश उस दिन कोचिंग पहुंचा ही नहीं था।

इसके बाद परिजनों को जानकारी मिली कि अविनाश बधमपुर बाजार स्थित एक जिम में भी जाता था. वहां जाकर पूछताछ की गई, लेकिन जिम संचालक ने बताया कि वह उस दिन जिम भी नहीं आया था. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अविनाश का मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने बेऊर थाना पुलिस से छात्र की शीघ्र खोजबीन कर सकुशल बरामद करने की मांग की है। परिवार के लोगों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी को अविनाश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल बेऊर थाना या उसके परिजनों को सूचना दें, ताकि छात्र को जल्द से जल्द सुरक्षित घर लाया जा सके।

Related posts

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल सातवां दिन भी रहा जारी

error: