बिहार

कड़ी कार्रवाई : घटना के 12 घंटे के भीतर दो गिरफ्तार, दो ने किया आत्मसमर्पण

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। खाजेकलों थाना क्षेत्र में घटित कांड संख्या-50/25, दिनांक-09.02.2025 के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण शेष दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना और पुलिस की कार्रवाई खाजेकलों थाना क्षेत्र में हुई। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक (नगर-पूर्वी) की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10 फरवरी 2025 को घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Ad 1

शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्य और आसूचना संकलन के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस के दबिश के कारण अंततः दिनांक 12 फरवरी 2025 को दोनों फरार अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्तों में सोनू कुमार उर्फ रोहित कुमार, हंसराज की ड्योढ़ी, लाला टोली, थाना-खाजेकलों, जिला- पटना और दूसरा साहिल कुमार, मुगलपुरा, लाला टोली, थाना-खाजेकलों, जिला- पटना का निवासी हैं। पुलिस अब इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: