उत्तरप्रदेश

संतोषी माता के मंदिर प्रांगड़ में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गड़वार क्षेत्र के चाँदपुर चट्टी पर स्थित संतोषी माता के मंदिर प्रांगड़ में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के निम्मित बाल संत हरिदास के देखरेख में सात अक्टूबर से चौदह अक्टूबर तक आयोजित शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञाचार्य आचार्य प.धनन्जय गर्ग व अन्य सहयोगी आचार्य गणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचांग पूजन कर यजमानों का मंडप प्रवेश कराया गया।तत्पश्चात वेदी पूजन तथा वास्तु पूजन किया गया।आगामी 14अक्टूबर को संतोषी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा होगा।ओमप्रकाश सिंह,टन सिंह,चंचल,बंटी, चंदन शर्मा,सनी,संतोष सिंह,अर्जुन,रामू, पवन,राजू,भुटेली आदि लोग व्यवस्था में लगे रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

error: