बिहार

एम्स पटना सहित विभिन्न स्थानों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्याम रजक ने दी श्रद्धांजलि

पटना, अजित। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना एवं एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम रजक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की. सबसे पहले पटना एम्स के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में भाग लिया, जहां उन्होंने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद फुलवारीशरीफ प्रखंड के ईएसआई कार्यालय में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की और बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त तेजप्रताप नगर/सेतुनगर, फुलवारीशरीफ पटना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी श्याम रजक शामिल हुए. यहां भी उन्होंने बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके संघर्षपूर्ण जीवन एवं सामाजिक न्याय के संदेश को याद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

शराबबंदी बयान पर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने उपेन्द्र कुशवाहा को लिखा पत्र

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

error: