बिहार

जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर मुजफ्फरपुर में राजकीय समारोह, मंत्री श्रवण कुमार ने दी श्रद्धांजलि

पटना, नरेश अग्रवाल : प्रख्यात समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती बुधवार को जिला मुजफ्फरपुर के सिटी पार्क में राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई।

मंत्री श्रवण कुमार बोले- देश की सुरक्षा और लोकतंत्र के प्रहरी थे जॉर्ज साहब

सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार ने समारोह में शामिल होकर स्व. फर्नांडिस की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। उन्होंने कहा, _”जॉर्ज फर्नांडिस साहब मेरे करीबियों में एक थे। आपातकाल के विरोध से लेकर पोखरण-2 परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में जीत तक, उन्होंने देश की सुरक्षा को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन लोकतंत्र, सामाजिक समानता और जनसेवा का प्रतीक है। राष्ट्र उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा।

इन नेताओं-अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि:

Advertisements
Ad 1

मीनापुर विधायक अजय कुमार, रून्नी सैदपुर विधायक पंकज मिश्रा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक कंटेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्रेष्ट अनुपम, नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, उप समाहर्ता सुधीर कुमार सिन्हा और DPRO प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कौन थे जॉर्ज फर्नांडिस:

प्रखर समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री, उद्योग और रेल मंत्री रह चुके जॉर्ज फर्नांडिस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आपातकाल के विरोध, मजदूर आंदोलन और रक्षा मंत्री के रूप में पोखरण-2 व कारगिल युद्ध में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: