बिहार

बिहार में औद्योगिक विकास को बूस्ट, 11 मेगा पार्क और 38 फूड पार्क का ऐलान

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास के ‘संकल्प सभागार’ में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में बिहार के औद्योगिक नक्शे को बदलने वाले बड़े फैसले लिए।

बड़े ऐलान एक नजर में:

  • 11 मेगा पार्क और सभी 38 जिलों में फूड पार्क बनाए जाएंगे
  • 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार होगा
  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में लाने का लक्ष्य
  • टेक्सटाइल इंडस्ट्रियल सेंटर की स्थापना होगी
  • MSME, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा सेक्टर पर विशेष फोकस
  • ग्राम स्तर पर उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा
  • स्टार्टअप इको सिस्टम मजबूत कर युवाओं के लिए नए अवसर
  • नई औद्योगिक इकाइयों को समय पर इंसेंटिव दिया जाएगा

CM सम्राट चौधरी ने कहा:

औद्योगिक विकास से ही बिहार की तस्वीर बदलेगी। निवेशकों को अनुकूल माहौल देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जिलाधिकारी लोगों से बात कर उचित मूल्य देकर भूमि अधिग्रहण करें। प्रक्रियाओं को सरल-पारदर्शी बनाएं ताकि अनुमतियां समय पर मिलें।”_

Advertisements
Ad 1

उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण में योजनाओं की प्रगति और भावी कार्ययोजना रखी।

बैठक में मौजूद: उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, निदेशक MSME अमन समीर सहित अन्य अधिकारी।

लक्ष्य: उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाना।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: