बिहार

एसएसबी ने अंग्रेजी व देशी नेपाली शराब के साथ बाइक जप्त किया, तस्कर फरार हो गया

अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे पथरदेवा में 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीओपी पथरदेवा के जवानों ने सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे नेपाल से तस्करी कर ला रहे 37.40 लीटर अंग्रेजी व नेपाली शराब मरामद किया है। मौके से एक बाइक भी जप्त कर लिया है जबकि तस्कर अंधेरे और सीमा का लाभ उठाकर बाइक छोड़ नेपाल भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या-186/01के सटे जिमराही गांव में नाका लगाकर किया गया है।

इस बाबत बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने कहा कि मुझे सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से बड़ी मात्रा में तस्करी का सामान लेकर भारतीय क्षेत्र के जिमराही गांव में आ रहा है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ समय करीब 4:00 बजे उक्त स्थल पर पहुंच गया, जहां घंटों इंतजार के बाद एक बाइक चालक तस्कर नेपाल से बाइक के पीछे बोरा में सामग्री बांध कर आया ।

Advertisements
Ad 1

चालक बाइक की रोशनी में जैसे ही जवानों को देखा बाइक नीचे पटक कर वापस नेपाल सीमा के तरफ भाग गया। कहा बाइक को कब्जे में लेकर जब तलासी किया गया तो रजिस्ट्रेशन नंबर बी-आर-38-एम-3485 एवं बोरी से 12.240 लीटर अंग्रेजी और नेपाली देशी शराब 25.500 लीटर बरामद हुआ। उन्होंने कहा मौके पर से ही मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही बथनाहा थाना अध्यक्ष राजवीर साहू पहुंच कर जप्त शराब और बाइक का एसएसबी के द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने कहा केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

error: