बिहार

एसएसबी ने ऑपरेशन अभ्यास “त्रिशूल” के तहत नेपाल ले जा रहे छः बैग यूरिया तीन साइकिल बरामद किया, एक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा से सटे सीमाई क्षेत्र डूबा टोला में चोरी छिपे तस्करी कर नेपाल ले जा रहे छः बोरी यूरिया खाद सहित तीन साइकिल को ऑपरेशन अभ्यास “त्रिशूल” के तहत एसएसबी जवानों ने बरामद करने में सफलता हासिल की है जबकि मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
Ad 1

यह कार्रवाई 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के निर्देश के आलोक में बाहरी सीमा चौकी “एच”समवाय डुब्बा टोला स्थित सीमा पिलर संख्या-172 के समीप लगभग 300 मीटर अंदर भारत साइड में किया गया है। जवानों ने जप्त सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया है।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: