बिहार

एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, 121 मरीज का इलाज

अररिया, रंजीत ठाकुर। गुरुवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार भा.पु.से. की उपस्थिति में बाह्य सीमा चौकी “ई” समवाय बेला के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव बेला में नारी सशक्तिकरण एवं निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाकर नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मानव चिकित्सा शिविर में डॉ. एच.के शिंध्दे कमांडेंट (चिकित्सा) 56 वीं वाहिनी मुख्यालय स.सी.ब.बथनाहा एवं डॉ. दोलती उप-कमांडेंट (चिकित्सा) संयुक्त अस्पताल बथनाहा के द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों और महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के चिकित्सालय शाखा के कर्मी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मानव चिकित्सा शिविर में 121 सीमावर्ती ग्रामीण लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर 56 वीं वाहिनी के मदन मोहन भट्ट उप-कमांडेंट, के अलावे 13 अन्य कार्मिक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: