बिहार

एसएसबी जवानों ने तस्करी कर नेपाल ले जाते रेडीमेड कपड़ा किया जप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कैंप प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में जवानों ने भारतीय क्षेत्र से दो महिला नेपाल नागरिक को तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार की अपराहन 5:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर सीमा पिलर संख्या-188/1 से 1 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में कोशिकापुर गांव के समीप जवानों के द्वारा किया गया।जांच के दौरान दो महिला के पास से 169 सेट लेडीस सूट बरामद हुआ जिसका कोई बैध कागजात नहीं दिखाया।

Advertisements
Ad 1

कागजात नहीं दिखाने के पश्चात बरामद सामग्री को जप्तकर, कस्टम अधिनियम के अनुसार दोनों महिला को कागजी कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया गया।वहीं जप्त कपड़ा को कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया। इस बाबत असिस्टेंट कमांडेंट श्री भंडारी ने बताया कि महिलाऐं कैरियर का कार्य करती थी। एसएसबी के इस अभियान में सहायक उपनिरीक्षक कौशल कुमार, आरक्षी तुपत नीलेश,एमडी निराले अली,मंटू राजवंशी,महिला आरक्षी अर्चना सिंह और राशि शुक्ला शामिल थे।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: