क्राइमबिहार

870 बोतल शराब के साथ एक बाइक को एसएसबी जवानों ने किया जप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी फुलकाहा एवं पथरदेवा बीओपी के जवानों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पेट्रोलिंग के दरमियान तस्करी का नेपाली शराब सहित एक बाइक को जप्त करने में सफलता पाई।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत फुलकाहा बीओपी कैम्प प्रभारी इंस्पेक्टर जयशंकर पांडेय ने बताया कि दिनांक 11/01/2022, मंगलवार सूचना मिलते ही वे स्वयं जवानों के साथ चैनपुर के समीप बॉर्डर पिलर संख्या 187 के पास पहुंचे।थोड़ी ही देर बाद करीब 8:10 बजे रात्रि नेपाल की ओर से एक बाइक को आते देखा। जवानों ने जैसे ही उस बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो जवानों को देख बाइक को छोड़कर अंधरे का लाभ उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकला।तस्कर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में आने की फिराक में था। जवानों द्वारा उक्त टीभीएस फोनिक्स बाइक की तलाशी लेने पर 870 बोतल नेपाली दिलवाले शराब पाया गया। जवानों द्वारा बाइक तथा शराब को जप्त कर कैम्प लाया गया, जहां कागजी खानापूर्ति के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान में फुलकाहा बीओपी कैम्प प्रभारी इंस्पेक्टर जयशंकर पांडेय,एसआई अंशु के साथ साथ अन्य जवान भी शामिल थे।वहीं उक्त बाइक के संबंध में बीओपी प्रभारी ने बताया कि बाइक संभवत चोरी का है जांच किया जा रहा है।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: