क्राइमताजा खबरेंबिहार

एसएसबी जवानों ने 420 बोतल नेपाली शराब एवं एक बाइक के साथ एक तस्कर को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी पथरदेवा बीओपी के जवानों ने आज शनिवार की सुबह करीब 5:10 बजे भारत नेपाल सीमा से करीब 150 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में जिमराही के समीप एक तस्कर को 420 बोतल नेपाली उमंगा नामक शराब के साथ धर दबोचा।बताया जाता है कि मिली गुप्त सूचना पर जवानों ने एस आई संजय कुमार मीणा के नेतृत्व में नेपाल से पल्सर बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या BR 38Q 6124 पर लादकर बड़ी मात्रा में नेपाली शराब भारतीय क्षेत्र में ला रहे तस्कर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान बाइक पर लदे 420 बोतल नेपाली उमंगा नामक शराब पाया गया। जवानों ने बाइक एवं शराब को जप्त कर लिया तथा उक्त तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार हुआ तस्कर सागर कुमार रजक, पिता शत्रुघ्न रजक बताया जाता है. गिरफ्तार तस्कर एवं जप्त किये गए शराब व बाइक की कागजी कार्रवाई करते हुए बथनाहा ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: