अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी जोगबनी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर 8 मार्च मंगलवार को समय करीब 1:05 बजे भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे रेडीमेड कपड़े के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार बीओपी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह जवानों के साथ विशेष पेट्रोलिंग के दौरान सीमा पिलर संख्या-180/pp68 के समीप जोगबनी इंदिरा नगर वार्ड संख्या 9 निवासी कपिल यादव, पिता राम सुंदर यादव बोरी में सामान लेकर नेपाल की तरफ जा रहा था, जैसे ही जवानों को देखा इधर-उधर भागने का प्रयास किया जवानों ने भागते देख बोरी सहित उक्त व्यक्ति को धर दबोचा। बोरी की तलाशी करने पर के अंदर से रेडीमेड कपड़े बरामद हुआ जिसमें जींस शर्ट 170 पीस,हाफ पेंट 1,143 पीस, बेबी सेट 74 पीस,आदि कपड़े बरामद हुआ। तस्करी के कपड़े के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कैंप लाया गया।
