बिहार

एसएसबी जवानों ने 470 बोतल नेपाली शराब के साथ दो व्यक्तियों को धर दबोचा!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी डूबाटोला आमगाछी के जवानों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस्पेक्टर राजकुमार के निर्देश पर एवं एसआई राजेश कुमार सहनी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 470 बोतल नेपाली दिलवाले नामक शराब के साथ दो व्यक्तियों को भी धर दबोचा।
इस संबंध में बीओपी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना पर दिनांक 07 जनवरी 2020 की सुबह करीब 5:10 बजे बॉर्डर पिलर संख्या 173/1से करीब 300 मीटर अंदर सोनामणि गोदाम,टेढ़ी नदी के समीप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में शराब लेकर आ रहे दो तस्करों को 470 बोतल नेपाली शराब के साथ धर दबोचा.

बताया गया कि पकड़ा गया तस्कर उमानंद मंडल पिता स्वर्गीय उचित लाल मंडल ग्राम लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर-01थाना कुर्साकाटा,जिला अररिया तथा दूसरा विक्कू कुमार मंडल पिता मथुरानंद मंडल ग्राम गोसाईपुर, वार्ड संख्या-05,थाना कुर्साकाटा जिला अररिया का निवासी है. वहीं कागजी कार्रवाई करते हुए जवानों ने जप्त शराब एवं दोनों तस्करों को सोनामनी गोदाम थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: