बिहार

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम कर एसएसबी द्वारा अमृत कलश को बीडीओ फारबिसगंज को सुपुर्द किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। बताते चलें कि 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के अधिकारी व कार्मिक जहां एक ओर भारत नेपाल सीमाओं की सुरक्षा में तैनात रहते हैं वहीं दूसरी ओर नागरिक कल्याण कार्यक्रम व अन्य जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर इनके द्वारा चलाया जाता है। इसी कड़ी में दिनांक 01.09.2023 से 30.09.2023 तक वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सभी गांव के प्रत्येक घरों से नियमित रूप से मिट्टी एकत्रित की जा रही थी। सभी गांव से एकत्रित की गई मिट्टी को आज दिनांक 11.10.2023 दिन वुधवार को 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में फारबिसगंज प्रखंड के अंतर्गत आने वाले गांव से एकत्रित की हुई मिट्टी को स्थानीय ग्रामीनों, जनप्रतिनिधियों, डाक विभाग, अन्य सहयोगी संस्थाओं व नेहरू युवा केंद्र संस्थान अररिया के वॉलिंटियर्स के साथ अमृत कलश यात्रा के माध्यम से फारबिसगंज प्रखंड में पहुंच कर किया गया कार्यक्रम का आयोजन।

कार्यक्रम में उपस्थित फारबिसगंज के माननीय विधायक श्री विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी द्वारा सर्वजनों को संबोधित करते हुए मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम में उपस्थित सर्वजनों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल की 56वीं वाहिनी एवं 52वीं वाहिनी द्वारा अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया गया है पिछले 1 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक उनके बल कार्मिकों द्वारा हर एक गांव के प्रत्येक घरों से मिट्टी एकत्रित कर अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया है ।

उन्होंने कहा कि 56वीं वाहिनी और 52वीं वाहिनी द्वारा भारत नेपाल सीमाओं की सुरक्षा के अतिरिक्त विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं नागरिक कल्याण कार्यक्रम किया जाता है, जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं डाक विभाग नेहरू युवा केंद्र संस्थान मारवाड़ी महिला संघ उषा सिलाई स्कूल के प्रशिक्षिका और मैनेजर व समस्त सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भारत देश के कोने-कोने से एकत्रित की गई मिट्टी को दिल्ली में एक स्मारक के रूप में स्थापित किया जाएगा जो की माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूजन और वंदन किया जाएगा आने वाले समय में हम सभी देशवासियों के लिए वह एक पूजनीय स्थल भी होगा।

Advertisements
Ad 1

मौके पर उपस्थित 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री कस्तूरी लाल ने कहा कि ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल अपने मूल ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व की भावना से आप सभी की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं, और आप सभी को अवगत कराना चाहूंगा कि समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत हमारे कार्यक्षेत्र बेला से डूबाटोला तक सीमावर्ती गांव में विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण, निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी उसमें बढ़-चढ़ कर शामिल हों और सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया। पूरे देश से इन 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी. यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी। तत्पश्चात 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री कस्तूरी लाल द्वारा उपस्थित समस्त ग्रामीणों, डाक विभाग नरपतगंज, नेहरू युवा केंद्र संस्थान के वॉलिंटियर्स, प्रखंड नरपतगंज के कार्मिकों व अन्य सहयोगी संस्थाओं को राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु पंच प्राण की प्रतिज्ञा दिलाई गई। तथा समस्त ग्रामीणों के साथ मिलकर द्वितीय कमान अधिकारी श्री कस्तूरी लाल एवं माननीय विधायक श्री विद्यासागर केसरी और समस्त ग्रामीण के साथ मिलकर विभिन्न गांव के घरों से आई हुई मिट्टी को एकत्रित कर मिट्टी के अमृत कलश को फारबिसगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी, संजय कुमार को प्रदान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र संस्थान अररिया के जिला युवा अधिकारी सत्य प्रकाश, सुरेश पासवान फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख , संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी फारबिसगंज, संतोष चौधरी, डाक निरिक्षक, फारबिसगंज एवं अन्य गानमान्य व्यक्तियों द्वारा मेरी माटी मेरा देश के विशेष महत्व पर चर्चा करते हुए 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की काफी सराहना की गई।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: