क्राइमबिहार

एसएसबी 56वीं वाहिनी के जवानों ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी56वीं वाहिनी बीओपी जोगबनी के जवानों ने सूचना के आधार पर मंगलवार को 3:40 बजे सीमा पिलर संख्या- 180/01wp62 के समीप भारतीय क्षेत्र में नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत बीओपी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जवानों ने टीम लीडर एएसआई भीम राम शर्मा के नेतृत्व में सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान जोगबनी वार्ड संख्या 16 निवासी रविंद्र कुमार साह, पिता शंकर साह ने अपने बाइक लेकर भारतीय क्षेत्र से नेपाल की तरफ जा रहा था, नेपाल की तरफ जाते देख जवानों ने बाइक रुकवा कर तलाशी किया, तलाशी के दरमियान बाइक से प्रतिबंधित डायलेक्स डीसी एक सौ एमएल360 बोतल बरामद हुआ। बाइक बीआर39पी4799 सहित उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कैम्प लाया गया।पूछताछ के बाद कागजी खानापूर्ति के कर जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: