बिहार

श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा 48 वा शोभायात्रा की विशेष

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की जन्मोत्सव पर 27 मार्च 2026 शुक्रवार को श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा 48 वा शोभायात्रा की विशेष तैयारी हेतु पटना शहर की भिन्न भिन्न क्षेत्र में छोटा छोटा टोली बनाकर श्री राम जन्मोत्सव समिति की पदाधिकारियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चल रहा है।इस कड़ी में नागालैंड की राज्यपाल सह पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव एवं पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा को सादर आमंत्रित किया गया।

साथ ही नगर के गण्यमान्य, प्रमुख समाजसेवियों, धार्मिक आयोजन में रुचि रखने वाले राम भक्तों एवं नगर के नामचीन कलाकारों को भी अपना सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया
आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लें और समाज में प्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश फैलाए।।
श्री राम जन्मोत्सव समिति आप सभी रामभक्तों से विनम्र आह्वान किया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं दिव्य बनाएं।

Advertisements
Ad 1

इस महत्तवपूर्ण जनसंपर्क अभियान में श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश चन्द्रबंशी, उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र,नरेन्द्र कुमार, प्रोफेसर अरुण कुमार, सुजीत सिंह कुशवाहा, महामंत्री मुरारी राय, मंत्री विनय कुमार बिट्टू, श्रवण कुमार चंद्रवंशी,शंकर मेहता, कीर्ति यादव, प्रमोद राज संतोष कुमार चौरसिया ,मीडिया प्रभारी बाबु भाई, सोशल मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार फोटोग्राफर गौरव कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी गौरव कुमार प्रमोद कुमार राज, एवं कार्य समिति सदस्य अभय कुमार, आकाश कुमार निराला, संतोष विद्रोही, नीतीश कुमार,विनय कुमार, शंकर कुमार कसेरा, संजय सिन्हा,बहुत सारे सक्रिय रूप से अपना भागीदारी निभाई ।

Related posts

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार दिवस पर “शक्ति उत्सव” का आयोजन, 250 महिलाओं को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

error: