पंजाब

माइग्रेटरी पल्स पोलियो पर विशेष बैठक

हाजीपुर (प्रवीण सोहल): सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ पवन कुमार के दिशा निर्देशों पर और डॉ. हरजीत सिंह, एसएमओ, बुड्डा वड के मार्गदर्शन में पीएचसी भंगाला में माइग्रेटरी प्लस पोलियो अभियान की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. हरजीत सिंह ने बताय कि ब्लाक बुड्डा वड में माइग्रेटरी प्लस पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 0-5 वर्ष के प्रवासी बच्चों (झुग्गी बस्ती, झुग्गी, गुर्जर आदि) को पोलियो के टीके की दो खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लाक बुड्डा वड की 6 टीमो को सुपरवाइज करने के लिये 2 टीम लगाई गई है। सभी टीमों को कड़ा निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा पोलियो के टीके से वंचित न रहे।इस मौके पर डॉ मोहित, रिंपी ब्लाक एक्सटेंशन एजुकेटर,जगीर लाल,मलकीत सिंह,सुच्चा मसीह हेल्थ इंस्पेक्टर, राजदीप सिंह हेल्थ इंस्पेक्टर के इलावा समूह मल्टीपर्पज वर्करज उपस्थित थे।

Related posts

मंत्री की दस्तक… PHC में हड़कंप दो साल से दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं फार्मासिस्ट सस्पेंड

आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे तो आज इलाज नहीं! हरियाणा में IMA की 24 घंटे की हड़ताल

पवन के कातिलों को इंसाफ न मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूटा

error: