बिहार

सात दिवसीय अभियान में अब तक 30 हजार लाभुक टीकाकृत

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार का सिलसिला जारी है। जिले में शनिवार को संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये । इस बीच 10 लोगों के स्वस्थ होने की भी जानकारी है। ज्ञात हो कि अगस्त माह में अब तक 16 हजार 285 लोगों की हुई कोरोना जांच में संक्रमण के 37 मामले सामने आये हैं। जिले में फिलहाल संक्रमण के 47 एक्टिव मरीज हैं। वहीं संक्रमण के प्रसार की दर 0.23 फीसदी के करीब है। इधर जिले में संक्रमण के प्रसार की संभावनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में सात दिवसीय विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों में टीकाकरण सत्र आयोजित कर टीकाकरण से अब तक वंचित स्कूली छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकृत किया जा रहा है।

अब तक 30 हजार से अधिक लाभुक टीकाकृत

कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले में बीते गुरुवार से सात दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के क्रम में शनिवार तक 30 हजार से अधिक लाभुकों को टीकाकृत किये जाने की जानकारी है। अभियान के पहले दिन गुरुवार को जहां 15 हजार 287 लाभुकों को टीकाकृत किया गया। वहीं दूसरे दिन देर शाम तक 10 हजार लाभुकों टीका का निर्धारित डोज लगाया गया है। शनिवार को देर शाम तक 07 हजार से अधिक लाभुकों को टीकाकृत किये जाने की जानकारी डीआईओ डॉ मोईज ने दी। डीआईओ ने कहा कि शुक्रवार को अभियान के समापन तक 07 हजार 223 लाभुकों को टीका का पहला, 07 हजार 228 लाभुकों को टीका का दूसरा व 10 हजार 531 लाभुकों को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया था। शनिवार को टीकाकरण से संबंधित वास्तविक आंकड़ा फिलहाल प्राप्त नहीं हो पाया है। शाम 03 बजे तक 07 हजार से अधिक लोगों को टीकाकृत किये जाने की जानकारी उन्होंने दी।

Advertisements
Ad 1

अभिभावक टीकाकरण के लिये बच्चों को करें प्रेरित

सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि 12 से 14 व 15 से 17 साल के शत प्रतिशत किशोरों को टीकाकृत करने के लिये विभाग सात दिवसीय विशेष अभियान संचालित कर रहा है। किशोरों को इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपना टीकाकरण सुनिश्चित कराना चाहिये। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के स्वस्थ व सेहतमंद जिन्दगी के लिये टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: