बिहार

जेनेटिक इंजीनियरिंग पर स्किल बेस्ड ट्रेनिंग

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना वीमेंस कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए जेनेटिक इंजीनियरिंग विषय पर स्किल बेस्ड ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का विषय “Plasmid DNA Extraction and Electrophoretic Visualization” रहा।
कार्यक्रम का आयोजन माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जया फिलिप के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. प्रीति स्वरूपा ने प्लाज्मिड के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. स्वेतनिशा ने इलेक्ट्रोफोरेसिस की अवधारणा समझाई, जबकि डॉ. नीति यशवर्धिनी ने प्लाज्मिड डीएनए एक्सट्रैक्शन एवं उसके विजुअलाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विषय से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देने के साथ-साथ हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल का अवसर भी मिला। इससे विद्यार्थियों को जेनेटिक इंजीनियरिंग के सैद्धांतिक ज्ञान को प्रयोगशाला की व्यावहारिक प्रक्रियाओं से जोड़ने में मदद मिली और प्रयोग करने को लेकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्लाज्मिड डीएनए एक्सट्रैक्शन और इलेक्ट्रोफोरेटिक विजुअलाइजेशन की तकनीकों की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिला।

Related posts

पटना विमेंस कॉलेज में सावन पर मेहंदी प्रतियोगिता, 105 छात्राओं ने लिया हिस्सा

पटना वीमेंस कॉलेज में मॉक AGM प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया कॉरपोरेट कौशल

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार!

error: