पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना वीमेंस कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स टैक्सेशन एंड ऑडिटिंग द्वारा बी.कॉम (ऑनर्स) कॉमर्स प्रोफेशनल के सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों के लिए “Beyond the Balance Sheet: Leading Corporate Decisions” विषय पर मॉक एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइंस ब्लॉक स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायक मंडल के सदस्य सीए चिरंतन भट्टाचार्य एवं सीएस कृतिका आनंद तिवारी के सम्मान के साथ हुई। उनका स्वागत सीएस श्वेता शाह, हेड, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स टैक्सेशन एंड ऑडिटिंग तथा सुश्री मौना कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनुअल जनरल मीटिंग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने और उसे व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कम्युनिकेशन स्किल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, विश्लेषणात्मक सोच और कॉरपोरेट प्रक्रियाओं की समझ का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सुहानी एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान, अंकिता एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान और गोनालिसा एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण फीडबैक और रचनात्मक सुझाव दिए।
कार्यक्रम का संचालन सीएस श्वेता शाह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री सोहिनी प्रिया भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का प्रभावी मॉडरेशन सुहानी कुमारी एवं अरुशी ने किया, जबकि सेमेस्टर-3 बी.कॉम (ऑनर्स) कॉमर्स प्रोफेशनल की छात्रा अंकिता राज ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ कॉरपोरेट निर्णय प्रक्रिया और AGM की व्यावहारिक कार्यप्रणाली को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
