बिहार

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। बाईपास थाना को STF के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पैजबा-रानीपुर चक रोड, सोनालिका नगर के पास एक कार से अवैध गांजा की डिलीवरी की जा रही है।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना के निगरानी में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा STF के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में 95 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9,50,000/ 01 कार एवं 01 मोबाइल फोन के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से छातापुर थाना, जिला सुपौल में आपराधिक इतिहास भी रहा है।इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना द्वारा दी गई।

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान

error: