पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गौरीचक शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी के अवसर पर गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर पटना पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना शैलजा ने सोमवार को मेला परिसर औरआसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।अंतिम सोमवारी को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की। भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन सुचारू बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।पटना पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी प्रशासन का सहयोग करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
