बिहार

भाइयों के लंबी उम्र की कामना को लिए बहनों ने की भैयादूज

नालंदा(राकेश): भाइयों के लंबी उम्र की कामना को ले बहनों ने की भैयादूज भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । भाइयों के लंबी उम्र की कामना करने के लिए बहने बड़े ही धूमधाम से इस पर्व को करती है । बिहारशरीफ के गुफापर, अलीनगर, सोहसराय रामचंद्रपुर समेत कई इलाकों में अहले सुबह से पूजा का माहौल देखा गया।

शायद यह एक ऐसा पहला पर्व है जहां बहने पहले अपने भाइयों को गाली देकर श्रापित करती है, फिर उन्हें पूजा करती है । गाली देने का एहसास होने पर रेंगनी के कांटो से अपने जीभ पर चुभा कर भगवान से माफी मानती है और उसके बाद ईश्वर से अपने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती है । इस दौरान बहने पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से बहने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करने के बाद उन्हें बजरी खिलाती है । नारियल व मिठाई का प्रसाद खिलाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती है । प्राचीन मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल से ही इस पर्व को मनाया जा रहा है ।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: