अररिया, रंजीत ठाकुर। गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गोवंश के पालन-पोषण, देखरेख एवं उत्थान के लिए विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर जिले में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गई है। रविवार को फारबिसगंज प्रखंड के भाग कोहलिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 में गौ भक्तों की बैठक आयोजित कर अभियान की शुरुआत की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष गौ भक्तों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सह गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी मनोज सोनी ने कहा कि भारत के समस्त साधु-संतों के आह्वान पर गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने, गौ हत्या को पूर्ण रूप से बंद करने तथा गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष कानून बनाने की मांग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में अनुमंडल अधिकारी तथा दूसरे चरण में जिला अधिकारी को देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र के साथ हस्ताक्षर पत्र संकलित कर सौंपा जा चुका है। अब तीसरे चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाकर संकलित हस्ताक्षर एवं प्रार्थना पत्र बिहार के राज्यपाल को सौंपा जाएगा।
मनोज सोनी ने कहा कि तीसरे चरण को लेकर जिले की सभी पंचायतों में बैठक आयोजित करने के साथ हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने गौ भक्तों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर बबलू शाह, पंकज आनंद, पप्पू मंडल, संजीत दास, सोनू कुमार मंडल, संतोष राम, मिथुन शाह, मुन्ना दास, बबलू कुमार, रवि कुमार, शिवम मंडल, बलराम शाह, नीतीश मुखिया, कुणाल कुमार, सत्यम कुमार, देव कला देवी, दौलती देवी, सलोनी देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, राधा देवी, पूजा देवी, संजना कुमारी, रंजीत मंडल, अरविंद दास, शिवानंद मुखिया, रंजन सहा एवं आरंभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।
