बिहार

कृष्ण जन्म होते ही जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा श्याम मंदिर

पटना सिटी, रॉबीन राज। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा राजधानी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान श्याम भक्त झूमने-नाचने लगे जन्माष्टमी को लेकर शहर में मंदिरों को फूलों और रंग-विरंगी लाइट से सजाया गया। वहीं श्रीकृष्ण के मनमोहक रूप ने भक्तों को आकर्षित किया।

Advertisements
Ad 1

ऐसा ही नजारा पटनासिटी के चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में देखने को मिला। यहां श्याम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सुबह से शाम तक श्रद्धालु पूजा पाठ तथा दर्शन को लेकर गुलजार रहे. देर रात तक मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे। कई श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रहकर पूजा आराधना की। इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को आकर्षक रूप से साज-सज्जा की गई थी। भगवान का अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग एवम भजन संध्या अपने आप में अलग छटा बिखेर रहा था। वहीं भजन गायिका नेहा पांडेय ने एक से भले एक भजन सुना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। जन्माष्टमी पर देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। भक्ति और प्रेम की इस रसधार में श्रद्धालु गोते लगाते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यगण मौजूद थे।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: