बिहार

प्रेमी संग पत्नी रंगे हाथ पकड़ी, पति का फूटा गुस्सा; सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने में सुलह

फुलवारीशरीफ, अजित। एकता नगर इलाके में शनिवार की शाम उस वक्त जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. देखते ही देखते सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया जाता है कि पति को लंबे समय से अपनी पत्नी पर शक था. जानकारी के अनुसार, पति के काम पर निकलते ही महिला अपने प्रेमी से मिलती-जुलती थी. शनिवार को पति ने शक के आधार पर पत्नी का पीछा किया और उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पत्नी और प्रेमी को साथ देखते ही पति का गुस्सा फूट पड़ा. बीच सड़क पर तीनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं, धक्का-मुक्की और हंगामा शुरू हो गया. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते पूरा इलाका तमाशबीनों से भर गया।

मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. बाद में पति को भी थाने बुलाया गया। थाने में देर रात तक तीनों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चलती रही. काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ. आखिरकार पति, पत्नी और प्रेमी ने लिखित आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। इस घटना को लेकर इलाके में देर रात तक चर्चा और तरह-तरह की बातें होती रहीं. लोग इस हाई वोल्टेज ड्रामे को लेकर देर तक चर्चा करते नजर आए।

Related posts

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

संपतचक में माता के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

error: