बिहार

घर से गायब शिवम, चार दिन बाद उत्तर प्रदेश में मिला

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत पोसदाहा पंचायत वार्ड एक निवासी संजय यादव के पुत्र शिवम कुमार बीते 28 मई को गायब हो गया था जो चार दिन बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अंतर्गत बाल संस्था से मिला है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शिवम की सूचना संस्था के संस्थापक अरुण कुमार के द्वारा माता-पिता को दिया गया।

सूचना मिलते ही माता-पिता उक्त स्थान पर पहुंचकर बालक को अपने साथ ले आए उन्होंने कहा सर्वप्रथम शिवम को रेलवे अधिकारी अपने कब्जे में लेकर जिसकी जानकारी संस्था को दिया। संस्था एक अच्छी पहल करते हुए रविवार को पुत्र को मेरे हवाले कर दिया।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: