बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर चार अलग- अलग स्थानों पर किया कुर्की जप्ती!

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले में न्यायालय के आदेश पर रविवार को थानाध्यक्ष दीपक कुमार के निर्देश पर चार आरोपी के घर कुर्की जप्ती किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत के बाहरदार टोला वार्ड संख्या- 18 निवासी ईश्वर बहरदार पिता स्वर्गीय दिवाकर बहरदार पर शराब पीने व बेचने के आरोप में 2010 में कांड दर्ज हुआ था। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय के द्वारा कुर्की जप्ती का वारंट निर्गत किया गया।

Advertisements
Ad 1

वहीं पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या-17 निवासी श्याम सिंह पिता हीरा सिंह पर हत्या के मामले में न्यायालय से कुर्की जप्ती का वारंट निर्गत किया गया एवं भंगही पंचायत के वार्ड 06 ऋषिदेव टोला निवासी मनोज ऋषिदेव पिता बिल्ट ऋषिदेव तथा संथाली टोला वार्ड-11 निवासी मदन मुर्मुर पिता कानू मुर्मुर के ऊपर शराब पीने के आरोप में न्यायालय से वारंट कुर्की जप्ती निर्गत था। इसी के आलोक में चारों स्थानों पर फुलकाहा थाना के एस आई उमेश शर्मा एवं महिला एस आईं रंजना कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर कुर्की जप्ती किया है। कुर्की के दौरान पुलिस पंचनामा बना कर घर में रखें बर्तन, गैस चूल्हा, चौकी आदि समान उठा ले गये।

Related posts

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

गौरीचक के पास फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके को किया गया सील

error: