बिहार

पटना पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, सभी थाना क्षेत्रों में की गई कड़ी कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर शनिवार की संध्या पटना जिला अंतर्गत सभी थानाक्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में थानों की पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में वाहन जांच की। इस दौरान बिना वैध कागजात, संदिग्ध नंबर प्लेट या असामान्य गतिविधियों वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।

Advertisements
Ad 1

बतादें की जांच के दौरान कई वाहनों का चालान काटा जा रहा हैं, कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर और आवश्यक कागजात न होने पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को जब्त भी किया जा रहा हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस प्रकार के औचक जांच अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि शहर में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओबीसी के प्रवक्ता भरत चौरसिया राजद में शामिल

पश्चिम बंगाल में बिगड़ते हालात और वंदे मातरम को लेकर इमारत ए शरिया ने जताई चिंता

बदलती जीवनशैली उच्च रक्तचाप का बड़ा कारण, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी : डॉ. राजू अग्रवाल

error: