बिहार

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए शेखपुरा प्रशासन एक्शन में, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने की।

बैठक में डीएम ने हाल की सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की गहन समीक्षा की और स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तेज रफ्तार और बिना कागजात वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने का आदेश दिया।

डीएम ने निर्देश दिया कि –

  • ब्लैक स्पॉट्स पर पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएं
  • सड़कों के किनारे झाड़ियों और टहनियों की छंटाई की जाए
  • संवेदनशील स्थलों पर CCTV कैमरे लगाए जाएं
  • स्कूल-कॉलेजों और प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाए
  • क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत की जाए और अतिक्रमण हटाया जाए

बैठक में एसपी, अपर समाहर्ता, डीडीसी, डीटीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई लहेरियासराय थाने की महिला दारोगा निलंबित

दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित : जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दिया एक माह का वेतन

error: