पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पवित्र सावन माह के अवसर पर गायघाट स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर के सामने एमकेएस फाउंडेशन की ओर से चतुर्थ एवं अंतिम कांवरिया सेवा सह प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक बाबू भाई के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों से सावन के प्रत्येक रविवार को कांवरियों की सेवा के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन पटना साहिब विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में कुम्हरार विधायक संजय कुमार गुप्ता, एम्स की चिकित्सक डॉ. रमन किशोर, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। गायघाट से गंगाजल लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए शिविर में शुद्ध पेयजल, लस्सी, शरबत, चाय, बिस्किट और फल की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शिविर का लाभ लिया।
वहीं डॉ. रमन किशोर एवं उनकी टीम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक उपचार किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एमकेएस फाउंडेशन के पंकज कुमार गुप्ता, बच्चा प्रसाद, मुकेश ठाकुर, मुन्ना सरकार, कृष्ण कुमार मधुकर, बमबम कुमार, विनय केशरी, जितेंद्र कुमार जीतू, संजय तिवारी, गणेश कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, राहुल कुमार चौधरी, गोपाल कुमार गोल्डन, संतोष कुमार, संजय मालाकार, रोहित घोष, बॉबी यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि कांवरिया भक्तों की सेवा और उन्हें यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना ही इस सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
