बिहार

शेखपुरा समाहरणालय में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता शिविर, 240 आवेदन मिले

शेखपुरा, उमेश कुमार : समाहरणालय परिसर में सोमवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यपालक अभियंता बिजली द्वारा डीएम को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में विद्युत विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए थे, जहां आमजनों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को लोगों को समुचित जानकारी देने का निर्देश दिया।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शिविर के दौरान योजना का लाभ लेने के लिए कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस जनहितकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।

Related posts

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई लहेरियासराय थाने की महिला दारोगा निलंबित

दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित : जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दिया एक माह का वेतन

error: