बिहार

राजाओं के राजा विघ्नहर्ता सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मच्छरहट्टा गली स्थित गुप्ता मार्केट में राजाओं के राजा विघ्नहर्ता सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक गुप्ता ने की, जबकि संचालन समिति के संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने किया। बैठक में आगामी श्री गणेश महोत्सव को भव्य एवं उत्साहपूर्वक आयोजित करने को लेकर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में ईश्वर प्रसाद गोयनका को अध्यक्ष, डॉ. अजय प्रकाश को कार्यकारी अध्यक्ष, विकास कुमार मौड़ीवाल को महासचिव, नारायण प्रकाश शाह को कोषाध्यक्ष तथा अरुण कुमार मिश्रा को संयोजक बनाया गया।

वहीं गजेंद्र बुबना, श्याम सुंदर खत्री, गौरव अग्रवाल, लल्लू शर्मा और संजय केसरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सुश्री उषा सिंह, रजनीश कुमार, दुर्गा प्रसाद, उदय अकेला और डॉ. विकास कुमार गुप्ता को सचिव बनाया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव को भव्य रूप देने और अधिक से अधिक आम लोगों को समिति से जोड़ने के उद्देश्य से 25 अगस्त से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में जय कृष्ण चंद्रवंशी, लव कुमार गुप्ता, सत्यम पटेल, धीरज गुप्ता, मोहित कुमार मौड़ीवाल, अनिता देवी, नंदिनी अरोड़ा, मृदुला देवी, ज्ञान प्रकाश मालाकार, अंशु कुमार, विकास चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने आगामी गणेश महोत्सव को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

error: