बिहार

सड़क हादसे के सात दिन बाद जिंदगी की जंग हारे वृद्ध, एनएमसीएच में इलाज के दौरान मौत!

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना-गया मुख्य सड़क (एसएच-1) पर संपतचक प्रखंड के ग्राम श्री टोला पावर ग्रिड के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान ग्राम श्री टोला निवासी रामप्रवेश राय के रूप में हुई है. 25 जून को हीरो मोटरसाइकिल संख्या BR01FN-0689 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका इलाज एनएमसीएच में चल रहा था, जहां गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक के पुत्र मिथुन कुमार ने आरोप लगाया कि एनएमसीएच की चिकित्सा व्यवस्था संतोषजनक नहीं रही. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद उनके पिता का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका. इलाज के दौरान कई जरूरी दवाइयां और अन्य सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ी, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा।

मौत की सूचना मिलने पर समाजसेवी संजीव शरद उर्फ गुड्डू सिंह अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बाईपास थाना में दर्ज कांड संख्या 146/26 के अनुसंधानकर्ता को सूचना देकर अस्पताल बुलाया, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। संजीव शरद ने बताया कि सरकारी एंबुलेंस सेवा के लिए 102 और 112 पर संपर्क करने के बावजूद शव को घर ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया. उन्होंने स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था में सुधार की मांग की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: