बिहार

जमीन खरीद-बिक्री के एग्रीमेंट को लेकर फुलवारी थाना के चौकीदार पर गंभीर आरोप

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी थाना में कार्यरत एक चौकीदार के खिलाफ जमीन खरीद-बिक्री के एग्रीमेंट से जुड़े विवाद को लेकर एक महिला ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में चौकीदार आकाश कुमार ने उसकी जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये में एग्रीमेंट कराया था. एग्रीमेंट के अनुसार शेष राशि का भुगतान कर निर्धारित समय के भीतर जमीन की रजिस्ट्री करानी थी, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कई महीने बाद भी न तो शेष राशि का भुगतान किया गया और न ही रजिस्ट्री कराई गई।

महिला का आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी की शादी भी हुई, लेकिन कई बार आग्रह करने के बावजूद चौकीदार ने न तो बकाया राशि का भुगतान किया और न ही कोई सहयोग किया. उसने यह भी आरोप लगाया कि चौकीदार न तो अपना दिया हुआ अग्रिम पैसा वापस ले रहा है और न ही शेष राशि देकर रजिस्ट्री करा रहा है, जिससे मामला लंबे समय से लटका हुआ है।

Advertisements
Ad 1

शिकायत में महिला ने कहा है कि जब भी वह इस संबंध में बातचीत करने चौकीदार के पास जाती है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है. महिला का आरोप है कि हाल ही में चौकीदार अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसके घर पहुंचा, जहां तोड़फोड़ की गई और पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर चौकीदार और उसके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए युवाओं से उत्कृष्टता का आह्वान किया

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित एनडीए सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई गति : संजय सरावगी

चर्चित जमीन कारोबारी टुनटुन यादव गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

error: