बिहार

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित एनडीए सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई गति : संजय सरावगी



पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित एनडीए सदस्यों के शपथ ग्रहण पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल नए सदस्यों का शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि बिहार के विकास, जनसेवा और सुशासन के प्रति नई प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले सभी जनप्रतिनिधि अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के संकल्प के साथ सदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनिर्वाचित सदस्य जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए बिहार के विकास को नई गति देंगे और राज्य के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय को मजबूती से सदन में उठाएंगे।

‎उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार विकसित बिहार के लक्ष्य को लेकर तेजी से कार्य कर रही है। ऐसे में विधान परिषद के इन नए सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सरकार की विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाएगी। सभी सदस्यों का अनुभव, दूरदर्शिता और जनहित के प्रति समर्पण बिहार को प्रगति और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

‎संजय सरावगी ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से निशांत कुमार, डॉ. भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भोजपुरी अभिनेता एवं गायक पवन सिंह, डॉ. संजय प्रकाश मयूख, अनिल कुमार ठाकुर तथा शीला पंडित और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी ने बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है।

‎उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि एनडीए का प्रत्येक जनप्रतिनिधि सेवा, सुशासन और विकास की भावना के साथ कार्य करेगा। उन्हें विश्वास है कि सभी सदस्य ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए युवाओं से उत्कृष्टता का आह्वान किया

जमीन खरीद-बिक्री के एग्रीमेंट को लेकर फुलवारी थाना के चौकीदार पर गंभीर आरोप

चर्चित जमीन कारोबारी टुनटुन यादव गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

error: